Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World
  • entries
    284
  • comments
    3
  • views
    14,344

आत्मा क्या है


Sneh Jain

379 views

अभी हमने आत्मा के सर्वोत्कृष्ट स्वरूप अर्थात आत्मा की परम अवस्था के स्वरूप के विषय में विस्तार से समझा। हमें परमात्मप्रकाश के अध्ययन के साथ यह भी देखना चाहिए कि आचार्य योगिन्दु मानव मन के विशेषज्ञ थे। इसी कारण उन्होंने सर्व प्रथम हमारे समक्ष आत्मा का उत्कृट स्वरूप को रक्खा ताकि हम उससे आगे बताये आत्मा से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवेचन से भलीभाँति अवगत हो सके।परमात्मा के स्वरूप से पूर्ण अवगत होने पर भट्टप्रभाकर आचार्य योगिन्दु से प्रश्न करते हैं कि आखिर आत्मा है क्या ?  यह प्रश्न भट्टप्रभाकर द्वारा जितनी रोचकता के साथ पूछा गया है उतनी ही अद्भुतता के साथ आचार्य द्वारा उस प्रश्न का समाधान किया गया है। आज हम मात्र प्रश्न को देखते है फिर अगले ब्लाग में प्रश्न का समाधान देखेंगे। देखिये इससे सम्बन्धित दोहा - 

 

50.   कि वि भणंति जिउ सव्वगउ जिउ जडु के वि भणंति।

     कि वि भणंति जिउ देह-समु सुण्णु वि के वि भणंति।।

 

अर्थ - कोई जीव को सर्वव्यापक कहते हैं, कोई जीव को अचेतन कहते हैं, कोई जीव को देह के समान कहते हैं (तथा) कोई (जीव को) शून्य भी कहते हैं।(आखिर आत्मा का सच्चा स्वरूप क्या है ?)

शब्दार्थ-  कि वि-कोई, भणंति-कहते हैं, जिउ-जीव को, सव्वगउ-सर्वव्यापक, जिउ-जीव को, जडु-अचेतन, के वि-कोई भणंति-कहते हैं, कि वि - कोई, भणंति-कहते हैं, जिउ-जीव को, देह-समु- देह के समान, सुण्णु-शून्य, वि-भी, के वि-कोई भणंति-कहते हैं।

0 Comments


Recommended Comments

There are no comments to display.

Guest
Add a comment...

×   Pasted as rich text.   Paste as plain text instead

  Only 75 emoji are allowed.

×   Your link has been automatically embedded.   Display as a link instead

×   Your previous content has been restored.   Clear editor

×   You cannot paste images directly. Upload or insert images from URL.

  • अपना अकाउंट बनाएं : लॉग इन करें

    • कमेंट करने के लिए लोग इन करें 
    • विद्यासागर.गुरु  वेबसाइट पर अकाउंट हैं तो लॉग इन विथ विद्यासागर.गुरु भी कर सकते हैं 
    • फेसबुक से भी लॉग इन किया जा सकता हैं 

     

×
×
  • Create New...