Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

सब मिल दर्शन कर लो


admin

म्हारा परम दिगम्बर मुनिवर आया, सब मिल दर्शन कर लो,

हाँ, सब मिल दर्शन कर लो

बार-बार आना मुश्किल है, भाव भक्ति उर भर लो

हाँ, भाव भक्ति उर भर लो ॥टेक॥

 

हाथ कमंडलु काठ को, पीछी पंख मयूर

विषय-वास आरम्भ सब, परिग्रह से हैं दूर

श्री वीतराग-विज्ञानी का कोई, ज्ञान हिया विच धर लो, हाँ।१।

 

एक बार कर पात्र में, अन्तराय अघ टाल

अल्प-अशन लें हो खड़े, नीरस-सरस सम्हाल

ऐसे मुनि महाव्रत धारी, तिनके चरण पकड़ लो, हाँ ।२।

 

चार गति दु:ख से टरी, आत्मस्वरूप को ध्याय

पुण्य-पाप से दूर हो, ज्ञान गुफा में आय

सौभाग्य तरण तारण मुनिवर के, तारण चरण पकड़ लो,हाँ॥



×
×
  • Create New...