Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

मंत्र जपो नवकार मनुवा


admin

मंत्र जपो नवकार मनुवा, मंत्र जपो नवकार,

पंचप्रभु को वंदन कर लो, परमेष्ठी सुखकार ॥

 

अरहंतों का दर्शन करलो, शुद्धातम का परिचय कर लो,

शिवसुख साधनहार, मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

 

सब सिद्धों का ध्यान लगालो, सिद्धसमान ही निज को ध्यालो,

मंगलमय सुखकार मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

 

आचार्यों को शीश नवाओ, निर्ग्रंथों का पथ अपनाओ,

मुक्ति मार्ग आराध मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

 

उपाध्याय से शिक्षा लेकर, द्वादशांग को शीश नवाकर,

जिनवाणी उर धार मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

 

सर्व साधु को वंदन कर लो, रत्नत्रय आराधन कर लो,

जन्म मरण क्षयकार मनुवा, मंत्र जपो नवकार ॥

 

 



×
×
  • Create New...