Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

केसरिया, केसरिया, आज हमारो मन


admin

केसरिया, केसरिया, आज हमारो मन

केसरिया, केसरिया, आज हमारो मन केसरिया ॥

 

तन केसरिया, मन केसरिया, पूजा के चावल केसरिया,

भक्ति में हम सब केसरिया॥ केसरिया...॥

 

हम केसरिया, तुम केसरिया, अष्ट द्रव्य सब हैं केसरिया,

मंदिर की है ध्वजा केसरिया, भक्ति में हम सब केसरिया ॥

 

इन्द्र केसरिया, इन्द्राणि केसरिया, सिद्धों की पूजन केसरिया,

पूजा के सब भाव केसरिया, भक्ति में हम सब केसरिया ॥

 

वीर प्रभु की वाणी केसरिया, अहिंसा परमो धर्म केसरिया,

जीयो जीने दो केसरिया, भक्ति में हम सब केसरिया ॥

 

पीछी केसरिया, कमण्डल केसरिया,दिगम्बर साधु भी केसरिया

शत शत वंदन है केसरिया, भक्ति में हम सब केसरिया ॥

 

स्वर्णिम रथ देखो केसरिया, स्वर्ण वरण प्रभुजी केसरिया,

छत्र चंवर ध्वज सब केसरिया, भक्ति में हम सब केसरिया ॥



×
×
  • Create New...