Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

जयजयकार


admin

लिया प्रभू अवतार जयजयकार जयजयकार जयजयकार।

त्रिशला नंद कुमार जयजयकार जयजयकार जयजयकार॥

 

आज खुशी है आज खुशी है, तुम्हें खुशी है हमें खुशी है।

खुशियां अपरम्पार ॥ जयजयकार...॥

 

पुष्प और रत्नों की वर्षा,सुरपति करते हर्षा हर्षा।

बजा दुंदुभि सार ॥ जयजयकार... ॥

 

उमग उमग नरनारी आते,नृत्य भजन संगीत सुनाते।

इंद्र शची ले लार ॥ जयजयकार... ॥

 

प्रभू का अनुपम रूप सुहाया,निरख निरख छवि हरि ललचाया।

कीने नेत्र हजार ॥ जयजयकार... ॥

 

जन्मोत्सव की शोभा भारी,देखो प्रभू की लगी सवारी।

जुड रही भीड अपार ॥ जयजयकार... ॥

 

आओ हम सब प्रभु गुण गावें,सत्य अहिंसा ध्वज लहरायें।

जो जग मंगलाचार ॥ जयजयकार... ॥

 

पुण्य योग सौभाग्य हमारा,सफ़ल हुआ है जीवन सारा।

मिले मोक्ष दातार ॥ जयजयकार... ॥



×
×
  • Create New...