Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

सिद्ध क्षेत्र मांगी तुंगी यात्रा का भजन


Yogendra Jain UK

भविक जन ध्यान धरो जिनसे,

भविक जन ध्यान धरो जिनसे

निन्यानबे करोड़ मुनि मुक्ति गए हैं

मांगी तुंगी गढ़ से ।।

 

पहाड़ के बीच पहाड़ वा का

पहाड़ के बीच पहाड़ वा का

कठिन पहाड़ चढ़ने का जी देखो

मांगी तुंगी गढ़ का ।।

भविक जन...

 

प्रतिमा चंद्र नाथ जिनकी

प्रतिमा चंद्र नाथ जिनकी

पार्श्वनाथ भगवान जिन्हों पर

छाया फणिधर की।।

भविक जन...

 

मंदिर एक बना बलभद्र जी का

मंदिर एक बना बलभद्र जी का

भरे कुंड वहां जल के जी देखो

निर्मल पानी है उनका।।

भविक जन...

 

भविक जन ध्यान धरो जिनसे,

भविक जन ध्यान धरो जिनसे

निन्यानबे करोड़ मुनि मुक्ति गए हैं

मांगी तुंगी गढ़ से ।।

भविक जन...



×
×
  • Create New...