Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

श्री चन्दप्रभु दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, मेहन्दवास-टोंक, टोंक (राजस्थान)


Recommended Posts

अतिशय क्षेत्र मेहन्दवास-टोंक राजस्थान

नाम एवं पता - श्री चन्दप्रभु दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, मेहन्दवास-टोंक, ग्राम - मेहन्दवास, जिला - टोंक (राजस्थान)

टेलीफोन - 01432 - 247489, 288606, 09950978740, 07568412109

 

क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ 

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X कमरे (बिना बाथरूम) - 20 हाल - 2, गेस्ट हाऊस - X 

यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 15

भोजनशाला - नहीं

अन्य : धर्मशाला सर्व सुविधा युक्त है।

औषधालय - नहीं

पुस्तकालय - नहीं

विद्यालय - नहीं

एस.टी.डी./पी.सी.ओ.- नहीं

 

आवागमन के साधन

रेल्वे स्टेशन - 

बस स्टेण्ड - टोंक नगर - 11 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 12 पर टोंक से मेहन्दवास  बस सुविधा 24 घंटे उपलब्ध

निकटतम प्रमुख नगर - टोंक -11 कि.मी.

 

प्रबन्ध व्यवस्था

संस्था - श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, प्रबंध समिति(द.) मेहन्दवास

अध्यक्ष - श्री रतनलाल जैन कंसल बनेठा (01436 - 268423, (नि.) 268041)

मंत्री - श्री बाबूलाल जैन (देवली वाले), टोंक - (01432 - 247489)

 

क्षेत्र का महत्व  

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या :

क्षेत्र पर पहाड़ : नहीं।

ऐतिहासिकता : दिनांक 19.9.1981 को आसोज बदी षष्ठी के दिन जिला टोंक से 11 कि.मी. कोटा मार्ग पर ग्राम में एक खेत में मेढ़ बनाते समय एक युवक दुर्गानाथ के हाथों देवाधिदेव भगवान चन्द्रप्रभु की सफेद पाषाण की प्रतिमा प्रकट हुईं जो कि 11 इंच की है। यह प्रतिमा मनोज्ञ एवं चमत्कारी है। संभवत: यह प्रतिमा सं. 135 की है। मूर्ति की प्राचीनता एवं मूर्ति के अतिशय से दि. 18.10.1981 को भूमि का पट्टा ग्राम पंचायत द्वारा जारी होने पर एवं अतिरिक्त भूमि अर्द्ध मूल्य में क्रय करने पर मन्दिर निर्माण हुआ। वार्षिकोत्सव प्रतिमा प्रकट होने की तिथि से मनाया जाने लगा है। दिनांक 20.4.1983 को मंदिर की आधारशिला ब्रह्मचारी बाबा सूरजमल के निर्देशन में रखी गई। भव्य प्रतिष्ठा 22.2.1985 को परमपूज्य आचार्य (तत्कालीन बालाचार्य) 108 श्री योगीन्द्रसागरजी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुई।

वार्षिक मेला : प्रतिवर्ष आसोज कृष्णा 6 को भरता है। जिसमें भगवान की रथयात्रा, कलशयात्रा, कलशाभिषेक आदि कार्यक्रम भक्तिभाव से होते हैं।

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|

Link to comment
Share on other sites

  • Who's Online   0 Members, 0 Anonymous, 27 Guests (See full list)

    • There are no registered users currently online
  • अपना अकाउंट बनाएं : लॉग इन करें

    • कमेंट करने के लिए लोग इन करें 
    • विद्यासागर.गुरु  वेबसाइट पर अकाउंट हैं तो लॉग इन विथ विद्यासागर.गुरु भी कर सकते हैं 
    • फेसबुक से भी लॉग इन किया जा सकता हैं 

     

×
×
  • Create New...