admin Posted January 2, 2019 Share Posted January 2, 2019 अतिशय/कला क्षेत्र चूलगिरि (खानियांजी) राजस्थान नाम एवं पता - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री पार्श्वनाथ, चूलगिरि, देश-भूषण नगर, आगरा रोड़, खानियां, जयपुर (राजस्थान) पिन-302002 टेलीफोन - 0141 - 2170773, 5171100, 09413157255 क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ आवास - कमरे (अटैच बाथरूम)- 8, कमरे (बिना बाथरूम)-40, हाल - 2 (यात्री क्षमता - 100), गेस्ट हाऊस - X यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 200. ए.सी.प्रवचल हॉल - 1 भोजनशाला - नियमित, सशुल्क औषधालय - नहीं पुस्तकालय - स्वाध्याय-कक्ष है। विद्यालय - नहीं एस.टी.डी./पी.सी.ओ.- नहीं आवागमन के साधन रेल्वे स्टेशन - जयपुर - 11 कि.मी. बस स्टेण्ड - सिंधी केम्प बस स्टेण्ड, जयपुर - 10 कि.मी. पहुँचने का सरलतम मार्ग - जयपुर शहर से बस, टेक्सी, रिक्शा उपलब्ध निकटतम प्रमुख नगर - जयपुर - 6 कि.मी. प्रबन्ध व्यवस्था संस्था - श्री दि. जैन अतिशय क्षेत्र, श्री पाश्र्वनाथ चूलगिरि प्रबन्ध समिति अध्यक्ष - श्री सुमेरचन्द सोनी (0141 - 2372689) मंत्री - डॉ. सुभाषचन्द्रजी काला (0141 - 2603251) प्रबन्धक - श्री महेन्द्र कुमार शाह (094131 - 57255) क्षेत्र का महत्व क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 01 क्षेत्र पर पहाड़ : पहाड़ पर तीर्थ क्षेत्र है। ऊपर तक वाहन जाते हैं, दूरी 4 कि.मी., 1000 सीढ़ियाँ हैं। ऐतिहासिकता : 50 वर्ष पूर्व आचार्य श्री 108 देशभूषणजी महाराज ने इस पर्वत को साधना कुटीर के रूप में विकसित करने की प्रेरणा दी और आज यह क्षेत्र वन्दनीय बन गया है। 28 मई को आचार्य देशभूषण महाराज की पुण्यतिथि मनायी जाती है। विशेष जानकारी : क्षेत्र द्वारा पहाड़ पर पहुँचने के लिये सशुल्क बस की व्यवस्था है। समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र : पद्मपुरा - 18 कि.मी., सांगानेर -20 कि.मी., आमेर - 14 कि.मी., जयपुर शहर के प्राचीनतम् मंदिर लगभग 5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें| Link to comment Share on other sites More sharing options...
Recommended Posts