admin Posted December 28, 2018 Share Posted December 28, 2018 अतिशय क्षेत्र कचनेर महाराष्ट्र नाम एवं पता - श्री 1008 चिन्तामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, कचनेर तहसील एवं जिला-औरंगाबाद (महाराष्ट्र) पिन - 431 007 टेलीफोन - 0240-2644108, धर्मशाला 2644103, प्रशाला 2644105, 09421889331 क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 24, कमरे (बिना बाथरूम) - 22 हाल - 2 (यात्री क्षमता-200),वी.आई.पी.गेस्ट हाऊस - 08 वी.आय.पी. रुम -18 ए.सी.-वी.आय.पी. रूम - 14 यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 800. भोजनशाला नियमित-सशुल्क औषधालय - है। पुस्तकालय - है। विद्यालय - गुरूकुल, हाईस्कूल एवं छात्रावास (औरंगाबाद) आवागमन के साधन रेल्वे स्टेशन - औरंगाबाद - 35 कि.मी. बस स्टेण्ड - कचनेर एवं चित्तेपीपलगांव पहुँचने का क्षेत्र सरलतम मार्ग - का वाहन प्रतिदिन प्रातः 7 बजे एवं सायं 5 बजे औरंगाबाद, राजा बाजार मंदिर से उपलब्ध है। निकटतम प्रमुख नगर - औरंगाबाद - 35 कि.मी. प्रबन्ध व्यवस्था संस्था - श्री 1008 चिन्तामणि पार्श्वनाथ दि. जैन अतिशय क्षेत्र कचनेर ट्रस्ट मेनेजिंग ट्रस्टी - श्री सुरेशकुमार कासलीवाल (094233-92460) अध्यक्ष - श्री प्रमोदकुमार कासलीवाल (094222 06158) महामंत्री - श्री भरतकुमार ठोले (09422209575) स्कूल प्राचार्य - श्री किरणकुमार मास्ट (09423777919) क्षेत्र का महत्व क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 01 क्षेत्र पर पहाड़ : नहीं ऐतिहासिकता : यहाँ भगवान पार्श्वनाथ की सातिशय, मनोवांछित फलदायक प्रतिमा विराजमान है। लोकोक्ति के अनुसार इस मूर्ति का सिर धड़ से अलग हो गया तब श्रावकों ने उसके स्थान पर अन्य मूर्ति स्थापित करनी चाही, तो एक श्रावक को स्वप्न आया कि एक कमरे में गड्डा बनाकर मुझे(खण्डित मूर्ति को) उसमें रखकर गड्डे में घी, शक्कर भर दो, सात दिन की अखण्ड पूजन से मूर्ति पूर्ववत हो जायेगी। ऐसा ही होने पर प्रतिमा की पुन: प्रतिष्ठा की गई। विशेष जानकारी : कार्तिक शुक्ल 15 को वार्षिक मेला लगता है। प्रति पूर्णिमा को महाभिषेक एवं पर्युषण पर्व/गुड़ी पड़वा, पार्श्वनाथ जयंती आदि वर्ष में 29 बार अभिषेक समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - पैठण - 30 कि.मी., एलोरा -70 कि.मी., औरंगाबाद - 35 कि.मी., जटवाड़ा - 48 कि.मी., कुंथलगिरि - 180 कि.मी., जिंतूर - 194 कि.मी., अजंता - 135 कि.मी. आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें| 1 Link to comment Share on other sites More sharing options...
Recommended Posts