admin Posted December 4, 2018 Share Posted December 4, 2018 अतिशय क्षेत्र आरा, बिहार नाम एवं पता - भगवान बाहुबली स्वामी महावीर स्वामी दि. जैन अतिशय क्षेत्र, आरा धर्मकुंज, धनपुरा,आरा, जिला - भोजपुर (बिहार) पिन - 802301 टेलीफोन - 094314 19369, 093081 41042 क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 8, कमरे (बिना बाथरूम) - 15, हाल - 1 (यात्री क्षमता - 150), गेस्ट हाउस - 1 यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 200. भोजनशाला - नहीं विद्यालय - है औषधालय- है पुस्तकालय - है आवागमन के साधन रेल्वे स्टेशन आरा -2 कि.मी. बस स्टेण्ड आरा - 1 कि.मी. पहुँचने का सरलतम मार्ग - आरा स्टेशन से बस या टेक्सी द्वारा (आरा-पटना मुख्य मार्ग पर) निकटतम प्रमुख नगर - आरा - 2 कि.मी. प्रबन्ध व्यवस्था संस्था - भगवान बाहुबली स्वामी महावीर दि. जैन अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष - श्री अजयकुमार जैन (09334396920) मंत्री - श्री प्रशान्तकुमार जैन (09431419369) प्रबन्धक - श्री पंकज जैन (06182691901) क्षेत्र का महत्व क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या - शहर में कुल 40 मन्दिर हैं। क्षेत्र पर पहाड़ - नहीं ऐतिहासिकता - यहाँ महिलारत्न ब्र. पं. चन्दाबाई द्वारा स्थापित श्री । जैन बाला विश्राम संचालित है। कई बालिकाएँ जैन संस्कृति के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। प्रत्येक 12 वर्ष में भ. बाहुबली स्वामी की विशाल एवं अद्वितीय प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया जाता है। विशेष जानकारी - आरा बहुत ही प्राचीन शहर है। यहाँ जैन समुदाय की 3 धर्मशालाएँ एवं अनेक विद्यालय संचालित हैं। यहाँ 40 शिखरबन्द दिगम्बर जैन मन्दिर हैं। उत्तर भारत का प्रसिद्ध श्री जैन सिद्धांत भवन ग्रंथागार है, जहाँ हजारों ताड़पत्रीय एवं हस्तलिखित जैन ग्रंथसंग्रहीत हैं। समीपवर्तीतीर्थक्षेत्र श्री कमलदहजी गुलजार बाग (सेठ सुदर्शन का निर्वाण स्थल) - 50 कि.मी. यहाँ से राजगृही, पावापुरी, कुंडलपुर, गुणावाँजी, आदि स्थानों की यात्रा सुगम है। आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें| Link to comment Share on other sites More sharing options...
Recommended Posts