Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World

About This Club

जैन समाज पुरूलिया

Category

Regional Samaj

Jain Type

Digambar
Shwetambar

Country

Bharat (India)

State

West Bengal
  1. What's new in this club
  2. अतिशय क्षेत्र पाकबीरा (पुरुलिया) पश्चिम-बंगाल (W. Bengal) नाम एवं पता - श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पाकबीरा (पुरुलिया), ग्राम - पाकबीरा, तहसील - पुंचा, जिला - पुरुलिया (पश्चिम-बंगाल) क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 4, कमरे (बिना बाथरूम) - 4 हाल - 1 यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 100 भोजनशाला - नहीं अन्य - पुरुलिया में 60 दिगम्बर जैन परिवार रहते है, जैन मंदिर एवं धर्मशाला भी है। आवागमन के साधन रेल्वे स्टेशन - पुरुलिया से 55 कि.मी. बस स्टेण्ड - बस एवं टेक्सी वाहन उपलब्ध निकटतम प्रमुख नगर - पुरुलिया-55 कि.मी., पुंचा से-3 कि.मी., कोलकाता-320 कि.मी., बाकुड़ा-45 कि.मी. प्रबन्ध व्यवस्था संस्था - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबन्धकारिणी समिति संयोजक - श्री विनोद सरावगी प्रबन्धक - श्री जितेन्द्र जैन क्षेत्र का महत्व क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या - 04 क्षेत्र पर पहाड़ - नहीं ऐतिहासिकता - 8 वीं से 12 वीं शताब्दी तक 50 से अधिक प्रतिमायें भू-गर्भ से प्राप्त हुई। भगवान पद्मप्रभु की 8.5 फुट खड्गासन प्रतिमा को स्थानीय नागरिक भैरवनाथजी के नाम से पूजते हैं। इस स्थान की खोज सन् 1890 में अंग्रेजों ने की थी। पूर्व में 24 जिन मंदिर थे। जिनके भग्नावशेष मिलते हैं। तीन मंदिर पूर्ण अवस्था में विद्यमान हैं। यह क्षेत्र सराक बहुल है। सराकोद्धारक, राष्ट्रसंत उपाध्यायरत्न श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने इस सम्पूर्ण अंचल के पुनरुद्धार एवं विकास हेतु बहुत कार्य किया है एवं निरन्तर सराकोत्थान के कार्य चल रहे हैं। समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र 8 वीं से 12 वीं शताब्दी तक प्राचीन जैन मूर्तियाँ निकट क्षेत्र लखाड़ा, भाष्करडांगा, बारहमसिया, शीतलपुर, अनाईजामाबाद, भांगड़ा में विराजमान हैं। श्री सम्मेद शिखर 180 कि.मी. बोकारो ईसरी बाजार से होते हुऐ। आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें| 
  3.  

×
×
  • Create New...