Jump to content
JainSamaj.World
  • entries
    284
  • comments
    3
  • views
    14,283

जैसी करनी वैसी भरनी


Sneh Jain

473 views

आचार्य योगीन्दु कहते हैं कि हे प्राणी! तू किसी भी क्रिया को करने से पहले उसके विषय में अच्छी तरह से विचार कर। अन्यथा भोगों के वशीभूत होकर अज्ञानपूर्वक की गयी तेरी क्रिया से जीवों को जो दुःख हुआ है उसका अनन्त गुणा दुःख तुझे प्राप्त होगा। देखिये इससे सम्बन्धित आगे का दोहा - 

126.    मारिवि चूरिवि जीवडा जं तुहुँ दुक्खु करीसि

        तं तह पासि अणंत-गुण अवसइँ जीव लहीसि।।

अर्थ - हे जीव!  तू जीवों को मारकर, कुचलकर (उनके लिए) जो दुःख उत्पन्न करता है, उस (दुःख के फल) को तू उस (दुःख) की श्रृंखला में अनन्त गुणा अवश्य ही प्राप्त करेगा।

शब्दार्थ - मारिवि -मारकर, चूरिवि -कुचलकर, जीवडा -जीवों को, जं -जो, तुहुँ -तू, दुक्खु -दुख,करीसि-उत्पन्न करता है, तं - उसको, तह-उसकी, पासि-श्रृंखला में, अणंत-गुण -अनन्त गुणा, अवसइँ - अवश्य ही,जीव-हे जीव!  लहीसि-प्राप्त करेगा।

0 Comments


Recommended Comments

There are no comments to display.

Guest
Add a comment...

×   Pasted as rich text.   Paste as plain text instead

  Only 75 emoji are allowed.

×   Your link has been automatically embedded.   Display as a link instead

×   Your previous content has been restored.   Clear editor

×   You cannot paste images directly. Upload or insert images from URL.

  • अपना अकाउंट बनाएं : लॉग इन करें

    • कमेंट करने के लिए लोग इन करें 
    • विद्यासागर.गुरु  वेबसाइट पर अकाउंट हैं तो लॉग इन विथ विद्यासागर.गुरु भी कर सकते हैं 
    • फेसबुक से भी लॉग इन किया जा सकता हैं 

     

×
×
  • Create New...