Jump to content
फॉलो करें Whatsapp चैनल : बैल आईकॉन भी दबाएँ ×
JainSamaj.World
  • entries
    70
  • comments
    0
  • views
    7,172

About this blog

पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी का जैन संस्कृति के संवर्धन में बहुत अधिक महत्व है। ऐसे उपकारी पुरुष के जीवन को हम सभी को अवश्य ही जानना चाहिए।

Entries in this blog

पं गोपालदास जी बरैया के संपर्क में - ६३

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,                    पूज्य वर्णीजी की प्रारम्भ से ही ज्ञानार्जन की प्रबल भावना थी तभी तो वह अभावजन्य विषय परिस्थियों में भी आगे आकर ज्ञानार्जन हेतु संलग्न हो पाये। भरी गर्मी में दोपहर में एक मील ज्ञानार्जन हेतु पैदल जाना भी उनकी ज्ञानपिपासा का ही परिचय है।       बहुत ही सरल ह्रदय थे गणेशप्रसाद। उनके जीवन का सम्पूर्ण वर्णन बहुत ही ह्रदयस्पर्शी हैं। ? संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?       *"पं. गोपालदास वरैया के संपर्क में"*                  

Abhishek Jain

Abhishek Jain

पं गोपालदास जी बरैया के संपर्क में - ६२

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,        यहाँ से गणेशप्रसाद का जैनधर्म के बड़े विद्वान पं. गोपालदासजी वरैयाजी से संपर्क का वर्णन प्रारम्भ हुआ। वर्णीजी ने यहाँ उस समय उनके गुरु पं. पन्नालालजी बाकलीवाल का भी उनके जीवन में बहुत महत्व बताया है।         वर्णीजी के अध्यन के समय तक सिर्फ हस्तलिखित ग्रंथ ही प्रचलन में थे। यह महत्वपूर्ण बात यहाँ से ज्ञात होती है। जिनवाणी की कितनी विनय थी उस समय के श्रावकों में कि ग्रंथों का मुद्रण भी योग्य नहीं समझते थे। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी? *

Abhishek Jain

Abhishek Jain

६४ - पं गोपालदास बरैया के संपर्क में

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,                    आप जान रहे हैं एक ऐसे महापुरुष की आत्मकथा जिनका जन्म तो अजैन कुल में हुआ था लेकिन जो आत्मकल्याण हेतु संयम मार्ग पर चले तथा वर्तमान में सुलभ दिख रही जैन संस्कृति के सम्बर्धन का श्रेय उन्ही को जाता है।     प्रस्तुत अंशो से हम लोग देख रहे हैं पूज्य वर्णी ने कितनी सहजता से अपनी ज्ञान प्राप्ति की यात्रा में आई सभी बातों को प्रस्तुत किया है। ? संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?       *"पं. गोपालदास वरैया के संपर्क में"*         

Abhishek Jain

Abhishek Jain

धर्ममाता श्री चिरोज़ा बाई जी -१५

☀जय जिनेन्द्र बंधुओं,            आत्मकथा के आज के वर्णन से उन महत्वपूर्ण महिला का भी वर्णन प्रारम्भ हो रहा है जिनका जैनधर्म की पताका फहराने वाले गणेश प्रसाद जी वर्णी के धर्म-ध्यान में विशेष योगदान रहा है। वह महिला है वर्णीजी की धर्ममाता चिरौंजा बाईजी।           जिनधर्म के सम्बर्धन में पूज्य वर्णीजी का बड़ा योगदान है तो वर्णीजी की धर्मसाधना में बाईजी का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।        बाई एक अत्यंत धार्मिक महिला थी। ऐसी विरली ही माँ होती हैं जो अपने पुत्र का पालन पोषण तो करती है साथ ह

Abhishek Jain

Abhishek Jain

☀अपनी बात -१

☀☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,       आज से जैन संस्कृति के महान संवर्धक पूज्य गणेश प्रसादजी वर्णी की जीवनी को उनकी ही आत्मकथा के अनुसार प्रस्तुत करने जा रहा हूँ।         पूज्य गणेश प्रसाद जी एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अजैन कुल में जन्म होने के बाद भी, अत्यंत संघर्ष पूर्ण जीवन के साथ ऐसे समय में जैन संस्कृति का संवर्धन किया जब देश जैन धर्म को जानने वाले विद्धवान बहुत ही कम थे। वर्तमान में इतनी आसानी बड़े-२ ग्रंथों का अध्यापन हेतु विद्धवान उपलब्ध है यह वर्णी जी का उपकार कहा जा सकता है।

Abhishek Jain

Abhishek Jain

कर्मचक्र - ४८

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,           पूज्य वर्णीजी के जीवन में कितनी विषय परिस्थियाँ थी यह आज की प्रस्तुती ज्ञात होगा।        ज्वर जो एक दिन छोड़कर आता था वह दो दिन छोड़कर आने लगा। चार कम्बल ओढ़ने से भी ज्वर में ठंड शांत न होती जबकि एक कम्बल भी नहीं। शरीर में पकनू खाज हो गई। प्रतिदिन २० मील चलते थे और भोजन था ज्वार के आटे की रोटी नमक के साथ।     मार्ग में घोर जंगल में भोजन को रुके, बुखार आने से बेहोश हो गए। ऐसी-२ कठिन परिस्थितियों में भी पूज्य वर्णीजी वंदना के मार्ग में आगे बढ़ते रहे

Abhishek Jain

Abhishek Jain

कर्मचक्र - ४६

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,           इस अंश का शीर्षक है कर्मचक्र। बिल्कुल सही शीर्षक है। जैनधर्म की महती प्रभावना करने वाले महापुरुष के जीवन में प्रारंभिक समय में कर्मों की स्थिति देखिए। कितनी दयनीय स्थिति।       कपढ़े विवर्ण हो गए, शरीर में खाज हो गया, एक दिन छोड़कर ज्वर आने लगा। कोई सहायता को नहीं, कोई पूंछने वाला नहीं। कोई सुनने वाला नहीं।       जिनधर्म में विशेष श्रद्धावान गणेश प्रसाद का वह प्रारंभिक समय बड़ा ही विषम था। वह गिरिनार जी की वंदना के लोभ स्वरूप जुएँ में पैसे भी लगा

Abhishek Jain

Abhishek Jain

मुक्तागिरी - ४५

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,           आज के प्रस्तुती में पूज्य वर्णीजी की मुक्तागिरि वंदना का वृत्तांत है।       अगली प्रस्तुती का शीर्षक है "कर्म चक्र"। जिनमार्ग में विशेष प्रीति रखने वाले पूज्य वर्णीजी की हालत उस समय अत्यंत ही दयनीय हो गई थी। आत्मकथा के उन प्रसंगों को जानकर हम पुण्य पुरुष पूज्य वर्णीजी के असाधारण व्यक्तित्व से परिचत होंगे। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?                       *"मुक्तागिरि"*                      *क्रमांक - ४५*          

Abhishek Jain

Abhishek Jain

गजपंथा से बम्बई - ५२

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,        हम देख रहे हैं, जिनधर्म के मर्म को जानने की प्यास लिए गणेश प्रसाद कैसे अपने लक्ष्य प्राप्ति की और आगे बड़ रहे हैं। उनके पास तात्कालिक साधनों का तो अभाव था लेकिन धर्म के प्रति नैसर्गिक श्रद्धान व पुण्य का उदय जो अभावपूर्ण स्थिति में भी उनकी व्यवस्था बनती जा रही थी।       अगली प्रस्तुती में आप देखेंगे कि धर्म की इतनी प्रभावना करने वाले महापुरुष पूज्य वर्णीजी ने कभी बम्बई में कापियाँ बेचकर अपने आगे के अध्यन हेतु धनार्जन किया था।       बहुत ही रोचक है

Abhishek Jain

Abhishek Jain

रामटेक - ४०

?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?                       *"रामटेक"*                      *क्रमांक - ४०*               श्री कुण्डलपुर से यात्रा करने के पश्चात श्री रामटेक के वास्ते प्रयाण किया। हिंडोरिया आया। यहाँ तालाब पर प्राचीन काल का एक जिनबिम्ब है। यहाँ पर कोई जैनी नहीं। यहाँ से चलकर दमोह आया, यहाँ २०० घर जैनियों के बड़े-बड़े धनाढ्य हैं।       मंदिरों की रचना अति सुदृढ़ और सुंदर है। मूर्ति समुदाय पुष्कल है। अनेक मंदिर है। मेरा किसी से परिचय न था और न करने का प्रयास भी कि

Abhishek Jain

Abhishek Jain

कर्मचक्र - ४७

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,           अजैन कुल से आकर जैनधर्म के सिद्धांतों का प्रचारित करने का श्रेय रखने वाले पूज्य वर्णीजी के प्रारंभिक जीवन में बहुत ही विषम परिस्थितियाँ थी।        आजकी प्रस्तुती को पढ़कर, पूज्य वर्णीजी के प्रति श्रद्धा रखने वाले हर एक पाठक की आँख भीगे बिना नहीं रहेगी।         कितनी दयनीय स्थिति थी उस समय उनकी, पैसे के लिए मजदूरी करने का प्रयास किया, अशक्य होने से अपनी परिस्थिति में रोते रहे। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?                    

Abhishek Jain

Abhishek Jain

विद्याध्ययन का सुयोग - ५३

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,        आज की प्रस्तुती से हम जानेंगे कि गणेशप्रसाद ने बम्बई में ज्ञानार्जन हेतु कापियों को बेचकर धनार्जन किया। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?             *"विद्याध्ययन का सुयोग"*                      *क्रमांक - ५३"*         बाबा गुरुदयालसिंह ने कहा आप न तो हमारे संबंधी हैं। और न हम तुमको जानते ही हैं तुम्हारे आचारादि से अभिज्ञ नहीं हैं फिर भी हमारे परिणामों में तुम्हारे रक्षा के भाव हो गए।         इससे अब तुम्हे सब प्रकार की चि

Abhishek Jain

Abhishek Jain

महान मेला - ६०

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,        यहाँ वर्णीजी ने जयपुर के मेले का उल्लेख किया है। मेले से तात्पर्य धार्मिक आयोजन से रहता है।        यहाँ पर वर्णी जी ने स्व. श्री मूलचंद जी सोनी अजमेर वालों का विशेष उल्लेख किया। उनकी विद्वानों के प्रति आदर की प्रवृत्ति से अपष्ट होता है कि जो जितना गुणवान होता है वह उतना विनम्र होता है। ऐसे गुणी लोगों के संस्मरण हम श्रावकों को भी दिशादर्शन करते हैं। ?संस्कृति संवर्धक गणेश प्रसाद वर्णी?                    *"महान मेला"*                     

Abhishek Jain

Abhishek Jain

यह है जयपुर - ५९

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,         यहाँ पूज्यवर्णी जी ने जयपुर में उस समय श्रावकों की धर्म परायणता को व्यक्त किया है। साथ ही वहाँ से पाठशालाओं आदि से निकले विद्वानों का भी उल्लेख किया है।        आप सोच सकते हैं कि इन सभी विद्वानों का तो मैंने नाम भी नहीं सुना, अतः उनसे मुझे क्या प्रयोजन।          मेरा मानना है कि पूज्य वर्णी जी द्वारा उल्लखित विद्वानों का वर्णन आज हम लोगों के लिए इतिहास की भाँति ही है। यह एक सौभाग्य ही है जो हमको गुणीजनों तथा उनके गुणों को जानने का अवसर मिल रहा है।

Abhishek Jain

Abhishek Jain

रामटेक - ४२

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,      पूज्य वर्णीजी की दृष्टि धर्म के मूल पर हमेशा रही। अतः वर्णीजी ने सभी तीर्थ स्थानों में विद्वान द्वारा हमेशा धार्मिक सिद्धांतों की व्याख्या तथा नियमित शास्त्र प्रवचन को बहुत आवश्यक कार्य बताया। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?                       *"रामटेक"*                      *क्रमांक - ४२*              हम लोग मेले के अवसर पर हजारों रुपया व्यय कर देते हैं, परंतु लोगों को यह पता नहीं चलता कि मेला करने का उद्देश्य क्या है? समय की ब

Abhishek Jain

Abhishek Jain

महान मेला - ६१

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,        यहाँ वर्णीजी द्वारा जयपुर मेले का वर्णन चल रहा है। इस मेले में जैनधर्म की बहुत ही प्रभावना हुई।       जयपुर नरेश द्वारा व्यक्त की जिनबिम्ब की महिमा बहुत सुंदर वर्णन है।      श्रीमान स्वर्गीय सेठ मूलचंदजी सोनी द्वारा मेले के आयोजन के कारण ही धर्म की अधिक प्रभावना हुई। यहाँ वर्णीजी ने बहुत ही महत्वपूर्ण बात कही- द्रव्य का होना पूर्वोपार्जित पुण्योदय है लेकिन उसका सदुपयोग बहुत ही कम पुण्यात्मा कर पाते हैं। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?

Abhishek Jain

Abhishek Jain

☀जन्म और जैनत्व की ओर आकर्षण - ४

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,           पूज्य वर्णी द्वारा वर्णित उनके जीवन की हर एक बात का वर्णन अत्यंत रोचकता तथा आनंद लिए हुए है।         आज के वर्णन में आप देखेंगे की अजैन कुल में जन्म होने के उपरांत भी जैन धर्म की पताका को सर्वत्र फहराने का श्रेय रखने वाले बालक गणेश प्रसाद के जीवन में जैनत्व के संस्कारों का बीजारोपण कैसे हुआ।       उस भव्य आत्मा की उपादान शक्ति देखो जो रावण के व्रत के प्रसंग पर रात्रि भोजन त्याग का इतना बड़ा संकल्प ले लिया। यहाँ उस समय के लोगों के सहज स्वभाव तथा धा

Abhishek Jain

Abhishek Jain

धर्ममाता श्री चिरोज़ा बाई जी -१६

☀जय जिनेन्द्र बंधुओं,         बहुत मार्मिक है आत्मकथा की प्रस्तुती का आज का यह खंड। निश्चय ही यह पढ़कर आप विशिष्ट आनंद का अनुभव करेंगे।         यहाँ आपको देखने मिलेगा गणेशप्रसाद की धार्मिक आस्था के प्रति दृढ़ता तथा चिरौंजाबाईजी का साधर्मी बालक के प्रति ममत्व, उनकी सरलता तथा विशाल हृदयता। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?       *"धर्ममाता श्री चिरौंजाबाई जी"*                        क्रमांक - १६                                        मैं फिर भी नीची दृष्टि किये चुपचाप

Abhishek Jain

Abhishek Jain

सेठ लक्ष्मीचंद जी - ३२

?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?              *"सेठ लक्ष्मीचंद जी"*                     क्रमांक - ३२                उन्होंने मुझसे कहा- 'आपका शुभागमन कैसे हुआ?' मैंने कहा- 'क्या कहूँ? मेरी दशा अत्यंत करुणामयी है। उसका दिग्दर्शन कराने से आपके चित्त में खिन्नता ही बढ़ेगी।       प्राणियों ने जो अर्जन किया है उसका फल कौन भोगे? मेरी कथा सुनने की इच्छा छोड़ दीजिए। कुछ जैनधर्म का वर्णन कीजिए, जिससे शांति का लाभ हो।'         आपने एक घण्टा आत्मधर्म का समीचीन रीति से विवेचन कर मे

Abhishek Jain

Abhishek Jain

☀जन्म और जैनत्व की ओर आकर्षण - २

?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?  *"जन्म और जैनत्व की ओर आकर्षण"*                प्रस्तुती क्रमांक -२                   मेरा नाम गणेश वर्णी है। जन्म संवत् १९३१, कुवाँर वदि ४ को हसेरा ग्राम में हुआ था। यह जिला ललितपुर (झाँसी), तहसील महरोनी के अंतर्गत मदनपुर थाने में स्थित है।       पिता का नाम श्री हीरालालजी माता का नाम उजियारी था। मेरी जाति असाटी थी। यह प्रायः बुंदेलखंड में पाई जाती है। इस जाति वाले वैष्णव धर्मानुयायी होते हैं।      मेरे पिताजी की स्थिति सामान्य

Abhishek Jain

Abhishek Jain

रामटेक - ४४

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,           यहाँ पूज्य वर्णीजी ने मिथ्याप्रचार के कारण को स्पष्ट किया है साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जीव को कल्याणकारी आगमा का अभ्यास करना बहुत आवश्यक है।      कल से वर्णीजी की मुक्तागिरी वंदना हेतु यात्रा का उल्लेख होगा। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?                       *"रामटेक"*                      *क्रमांक - ४४*                 संसार में जो मिथ्या प्रचार फैल रहा है उसमें मूल कारण रागद्वेष की मलिनता से जो कुछ लिखा गया वह साहि

Abhishek Jain

Abhishek Jain

विद्याध्ययन का सुयोग - ५६

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,         बम्बई में गणेश प्रसाद का अध्ययन प्रारम्भ हो गया लेकिन जलवायु उनके स्वास्थ्य के अनुकूल न थी अस्वस्थ्य हो गये। यहाँ से पूना गए।          स्वास्थ्य ठीक होने पर बम्बई आए, वहाँ कुछ दिन बार पुनः ज्वर आने लगा। वहाँ से अजमेर का पास केकड़ी गया। कुछ दिन ठहरा वहाँ से गणेशप्रसाद चिरकाल से प्रतीक्षित स्थान जयपुर गए। कल से उसका वर्णन रहेगा। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?             *"विद्याध्ययन का सुयोग"*                      *क्रमांक - ५६*

Abhishek Jain

Abhishek Jain

☀जन्म और जैनत्व की ओर आकर्षण - ३

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,         कल हमने देखा की पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी का जन्म सवत १९३१ अर्थात सन् १८७४ में हसेरा नामक ग्राम में हुआ था।          वर्णीजी द्वारा वर्णित उनकी बाल्यावस्था के समय उस क्षेत्र में लोगों के आचार-विचार तथा जीवन शैली का वर्णन निश्चित ही हम पाठकों के ह्रदय को छूने वाली है। कितना सरल व सहज तथा आनन्दप्रद जीवन था उस समय के लोगों का।       कल की प्रस्तुत सामग्री से एक महत्वपूर्ण बात हम सभी को जानने को मिली, उस समय लोग आपने हाथों से ही अपने खेतों में उगने वा

Abhishek Jain

Abhishek Jain

रामटेक - ४१

☀ जय जिनेन्द्र बंधुओं,         अनेक पाठकों ने श्री रामटेक जी की वंदना की होगी। आत्मकथा की आज की प्रस्तुती के अंशों से हम पूज्य वर्णीजी की अनुभूति के अनुसार श्री रामटेक जी की वंदना करेंगे।      पूज्य वर्णीजी की दृष्टि धर्म के मूल पर हमेशा रही। अतः वर्णीजी ने सभी तीर्थ स्थानों में विद्वान द्वारा हमेशा धार्मिक सिद्धांतों की व्याख्या तथा नियमित शास्त्र प्रवचन को बहुत आवश्यक कार्य बताया। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?                       *"रामटेक"*                

Abhishek Jain

Abhishek Jain

खुरई में तीन दिन - ३०

☀जय जिनेन्द्र बंधुओं,           आत्मकथा की आज की प्रस्तुती से ज्ञात होगा कि वर्णी जी ने विद्धवान के अनुचित कथन के प्रतिउत्तर में ज्ञानार्जन की प्रतिज्ञा अवश्य की लेकिन उनके पास ज्ञानार्जन हेतु कोई साधन नहीं था।         पूज्य वर्णीजी की आत्मकथा को जैसे जैसे हम पढ़ते जाएँगे वैसे वैसे ज्ञात होता रहेगा कि कैसी कठिन परिस्थितयों में आगे बढ़ते हुए उन्होंने ज्ञानार्जन किया और अन्य लोगों को भी ज्ञानार्जन का मार्ग प्रशस्त किया। ?संस्कृति संवर्धक गणेशप्रसाद वर्णी?              *"खुरई में

Abhishek Jain

Abhishek Jain

×
×
  • Create New...