Jump to content
JainSamaj.World
  • entries
    335
  • comments
    11
  • views
    30,874

About this blog

जाने प्रथमाचार्य शान्तिसागरजी महराज को

Entries in this blog

वैभवशाली दया के पात्र हैं - अमृत माँ जिनवाणी से - १०

?     अमृत माँ जिनवाणी से -१०     ?           "वैभवशाली दया पात्र हैं"      दीन और दुखी जीवो पर तो सबको दया आती है । सुखी प्राणी को देखकर किसके अंतःकरण में करुणा का भाव जागेगा ?        आचार्य शान्तिसागर महाराज की दिव्य दृष्टि में धनी और वैभव वाले भी उसी प्रकार करुणा व् दया के पात्र हैं, जिस प्रकार दीन, दुखी तथा विपत्तिग्रस्त दया के पात्र हैं। एक दिन महाराज कहने लगे, "हमको संपन्न और सुखी लोगों को देखकर बड़ी दया आती है।"       मैंने पुछा, "महाराज ! सुखी जीवो पर दया भाव का

Abhishek Jain

Abhishek Jain

सामयिक बात - अमृत माँ जिनवाणी से - ९

?      अमृत माँ जिनवाणी से - ९      ?                    सामयिक बात      आचार्य शान्तिसागरजी महाराज सामयिक बात करने में अत्यंत प्रवीण थे।         एक दिन की बात है, शिरोड के बकील महाराज के पास आकर कहने लगे -  "महाराज, हमे आत्मा दिखती है।  अब और क्या करना चाहिए?"         कोई तार्किक होता, तो बकील साहब के आत्मदर्शन के विषय में विविध प्रश्नो के द्वारा उनके कृत्रिम आत्मबोध की कलई खोलकर उनका उपहास करने का उद्योग करता, किन्तु यहॉ संतराज आचार्य महाराज के मन में उन भले बकील

Abhishek Jain

Abhishek Jain

उपवास से क्या लाभ है? - अमृत माँ जिनवाणी से - ८

?      अमृत माँ जिनवाणी से - ८      ?              "उपवास से क्या लाभ है?"                   उपवास से क्या लाभ होता है इस विषय में आचार्यश्री शान्तिसागर जी महाराज ने अपनी अनुभव-पूर्ण वाणी से कहा था - "मदोन्मत्त हाँथी को पकड़ने के लिए कुशल व्यक्ति उसे कृत्रिम हथिनी की ओर आकर्षित कर गहरे गड्ढे में फसाते हैं।      उसे बहुत समय तक भूखा रखते हैं।इससे उस हाँथी का उन्मत्तपना दूर हो जाता है और वह छोटे से अंकुश के इशारे पर प्रवृति करता है।      वह अपना स्वछन्द विचरना भूल जाता है।इ

Abhishek Jain

Abhishek Jain

शहद भक्षण में क्या दोष है - अमृत माँ जिनवाणी से - ७

?    अमृत माँ जिनवाणी से - ७    ?        "शहद भक्षण में क्या दोष है"       एक दिन मैंने आचार्यश्री शान्तिसागरजी महाराज से पूंछा, "महाराज, आजकल लोग मधु खाने की ओर उद्यत हो रहे हैं क्योंकि उनका कथन है, क़ि अहिंसात्मक पद्धति से जो तैयार होता है, उसमे दोष नहीं हैं।"    महाराज ने कहा, "आगम में मधु को अगणित त्रस जीवो का पिंड कहा है, अतः उसके सेवन में महान पाप है।    मैंने कहा, "महाराज सन् १९३४ को मै बर्धा आश्रम में गाँधी जी से मिला था।उस समय वे करीब पाव भर शहद खाया करते थे।मैं

Abhishek Jain

Abhishek Jain

अपूर्व दयालुता - अमृत माँ जिनवाणी से - ६

?     अमृत माँ जिनवाणी से - ६     ?                "अपूर्व दयालुता"                         भोज ग्राम में गणु जयोति दमाले नामक एक मराठा किसान ८० वर्ष की अवस्था का था।वह एक ब्राम्हण के खेत में मजदूरी करता रहा था।उस बृद्ध मराठा को जब यह समाचार पहुँचा कि महाराज के जीवन के सम्बन्ध में परिचय पाने को कोई व्यक्ति बाहर से आया है, तो वह महाराज का भक्त मध्यान्ह में दो मील की दूरी से भूखा ही समाचार देने को हमारे पास आया| उस कृषक से इस प्रकार की महत्त्व की सामग्री ज्ञात हुई:            उसन

Abhishek Jain

Abhishek Jain

शिखरजी की वंदना से त्याग और नियम - अमृत माँ जिनवाणी से - ५

?     अमृत माँ जिनवाणी से - ५      ?   "शिखरजी की वंदना से त्याग और नियम"      आचार्यश्री शान्तिसागर महाराज गृहस्थ जीवन में जब शिखरजी की वंदना को जब बत्तीस वर्ष की अवस्था में पहुंचे थे, तब उन्होंने नित्य निर्वाण भूमि की स्मृति में विशेष प्रतिज्ञा लेने का विचार किया और जीवन भर के लिए घी तथा तेल भक्षण का त्याग किया।घर आते ही इन भावी मुनिनाथ ने एक बार भोजन की प्रतिज्ञा ले ली।      रोगी व्यक्ति भी अपने शारीर रक्षण हेतु कड़ा संयम पालने में असमर्थ होता है किन्तु इन प्रचंड -बली सतपु

Abhishek Jain

Abhishek Jain

वानरों पर प्रभाव - अमृत माँ जिनवाणी से - ४

?    अमृत माँ जिनवाणी से - ४    ?                 "वानरो पर प्रभाव"               शिखरजी की तीर्थवंदना से लौटते हुए महाराज का संघ सन् १९२८ में विंध्यप्रदेश में आया। विध्याटवी का भीषण वन चारों ओर था। एक ऐसी जगह पर संघ पहुँचा, जहाँ आहार बनाने का समय हो गया था। श्रावक लोग चिंतित थे कि इस जगह वानरों की सेना स्वछन्द शासन तथा संचार है, ऐसी जगह किस प्रकार भोजन तैयार होगा और किस प्रकार इन सधुराज की विधि सम्पन्न होगी? उस स्थान से आगे चौदह मील तक ठहरने योग्य जगह नही थी।              

Abhishek Jain

Abhishek Jain

माता की धर्म परायणता - अमृत माँ जिनवाणी से - ३

?    अमृत माँ जिनवाणी से - ३    ?           "माता की धर्म परायणता"     आचार्यश्री शान्तिसागरजी महाराज के जीवन में उनके माता-पिता की धार्मिकता का बड़ा प्रभाव था।         सन १९४८ के दशलक्षण पर्व में फलटण नगर में उन्होंने बताया था कि, "हमारी माता अत्यंत धार्मिक थी, "वह अष्टमी चतुर्दशी को उपवास करती तथा साधुओ को आहार देती थी।             हम भी बचपन से ही साधुओ को आहार देने में योग दिया करते थे, उनके कमण्डलु को हाथ में रखकर उनके साथ जाया करते थे। छोटी अवस्था से ही हमारे मन मे

Abhishek Jain

Abhishek Jain

मिथ्या देवों की उपासना का निषेध - अमृत माँ जिनवाणी से - २

?     अमृत माँ जिनवाणी से - २     ?      "मिथ्या देवों की उपासना का निषेध"             "जैन मंत्र का अपूर्व प्रभाव"                           जैनवाणी नामक ग्राम में महाराज जैनियो को मिथ्यादेवों की पूजा के त्याग करा रहे थे, तब ग्राम के मुख्य जैनियो ने पूज्यश्री से प्रार्थना की, "महाराज ! आपकी सेवा में एक नम्र विनती है।"महाराज ने बड़े प्रेम से पूछा -  "क्या कहना है कहो?"               जैन बन्धु बोले -  "महाराज ! इस ग्राम में सर्प का बहुत उपद्रव है। सर्प का विष उतारने में निपुण

Abhishek Jain

Abhishek Jain

☀स्थिर मन - अमृत माँ जिनवाणी से - १

?     अमृत माँ जिनवाणी से - १     ?                      "स्थिर मन"                   एक बार लेखक ने आचार्यश्री शान्तिसागरजी महाराज से पूछा, महाराज आप निरंतर स्वाध्याय आदि कार्य करते रहते है क्या इसका लक्ष्य मन रूपी बन्दर को बाँधकर रखना है जिससे वह चंचलता ना दिखाये।महाराज बोले, "हमारा बन्दर चंचल नहीं है"|            लेखक ने कहा,  "महाराज मन की स्थिरता कैसे हो सकती है,वह तो चंचलता उत्पन्न करता ही है"          महाराज ने कहा, "हमारे पास चंचलता के कारण नहीं रहे है|जिसके पास

Abhishek Jain

Abhishek Jain

×
×
  • Create New...